उत्तर प्रदेशे फतेहपुर जिले की पुलिस लाइन कार्यालय में दिनांक 12 दिसम्बर को फूलचन्द्र निवासी 12वी वाहिनी पीएसी द्वारा उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि यूट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान गलती से अनजान लिंक पर क्लिक हो जाने के बाद उनके खाते से दो बार में कुल एक लाख रूपया आनलाइन ट्रांसफर हो गये। पुलिस अधीक्षक के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को त्वरित कार्यवाई हेतु आदेशित किया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाई करते हुए आवेदक से ट्रांसफर हुये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज की गई। ट्रांसफर किये गये रूपयों के बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खाते से ट्रांसफर किये गये रूपयो को यूनियन बैंक आफ इण्डिया बैंक के खाते में ट्रांसफर किया गया है। तत्काल यूनियन बैंक आफ इण्डिया के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर ठगे गये रूपयों के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त करते हुये खाते में भेजी गयी धनराशि को फ्रीज कराया गया तथा लगातार वार्ता करते हुये धनवापसी हेतु पत्राचार किया गया। बैंक से विधिक कार्यवाही कराते हुये एक लाख रूपये सकुशल पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया। खाते में अपनी धनराशि वापस पाने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में आकर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आभार प्रकट किया गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
