G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टूल प्लाजा के समीप दो बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था मे उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छीमी गाँव निवासी स्व. छोटे लाल का 55 वर्षीय पुत्र रामा बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र में स्थित टूल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमे रामा घायल हो गया तो तुरन्त उसको उपचार के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share