G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरदरा गाँव के समीप दूध की पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी उसकी रास्ते मे मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के काकाबेरी दमापुर गाँव निवासी जग मोहन का 28 वर्षीय पुत्र राहुल राव बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र गया था जब वह कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा रोड पर स्थित बरदरा गाँव के समीप पहुंचा तभी दूध लदी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार राहुल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share