उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रहरा गाँव निवासी राम बली का 35 वर्षीय पुत्र नानुह लोधी आज सुबह पानी बाइक पर मंगली लोधी के 32 वर्षीय पुत्र सीता राम लोधी और छोटकौना की 24 वर्षीय पत्नी रीता देवी को सवार कर किसी काम से जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें बाइक पर सवार तीनो लोग घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
