G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थान क्षेत्र के डोलेपुर गाँव के भैरम बाबा के समीप पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहिमापुर गाँव निवासी वंश बहादुर का 28 वर्षीय पुत्र कुलदीप सिंह बीती रात 9 बजे किसी काम से डोलेपुर गाँव गया था।

वहाँ से जब वापस घर जा रहा था तभी डोलेपुर गाँव के भैरम बाबा के समीप बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से कुलदीप घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share