उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिर गया। जिसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के हाडियापुर गाँव निवासी राम आशरे का 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार व थाना क्षेत्र के शमदाबाद गाँव निवासी संजीव कुमार का 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर शहर आये थे।

शहर से बीती देर शाम वापस अपने घर जा रहे थे तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share