G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पीर मोहम्मदपुर गाँव के समीप सन्दिग्ध अवस्था कुँए में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पडताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पीर मोहम्मदपुर गाँव निवासी स्व. झूरी लाल का 50 वर्षीय पुत्र गंगा विष्नु का गाँव से पाँच सौ मीटर दूर कुँए में शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई अमृत लाल ने बताया की भाई आज सुबह शौचक्रिया के लिए घर से गया था तभी उसकी कुँए में गिरकर मौत हो गई है। मौत की ख़बर जब घर पहुंची तो सभी का रोरोकर हाल बेहाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share