उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेरराँव गाँव मे महिला ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरराँव गाँव निवासी उमेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी रोशनी देवी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share