G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गाँव मे किशोरी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वही घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घाटमपुर गाँव निवासी राम शवरूप की 16 वर्षीय पुत्री रूबी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया।

परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के बहनोई अमित कुमार ने बताया की साली रूबी घर मे अकेले थी सास माया पाल खेतो मे काम करने गई थी। तभी उसने घर के अंदर फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share