G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के नवाबगंज के समीप ई-रिक्सा ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गाँव निवासी कल्लू का 35 वर्षीय पुत्र रवि कुमार व गाँव निवासी हरी प्रकाश का 21 वर्षीय पुत्र रत्नेश दोनो बाइक पर सवार होकर बाजार कर वापस घर जा रहे थे। तभी नवाबगंज के समीप उनकी बाइक को ई-रिक्से ने टक्कर मार दिया।

जिसमें बाइक सवार दोनो घायल हो गए घटना सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share