G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कमलापुर गाँव के समीप बाइक और साइकिल सवार की भिडंत हो गई। जिससे साइकिल सवार और बाइक सवार दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनो का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमलापुर गाँव निवासी स्व. देश राज का 19 वर्षीय पुत्र बलराम लदगवां में स्थित ईट भट्टे में मजदूरी करता है। रोज की भांति बीती देर शाम वह मजदूरी कर वापस साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।

जब वह गाँव के समीप पहुंचने वाला था। तभी गाँव निवासी शिया राम 19 वर्षीय पुत्र छोटू बाइक पर सवार सामने से गया। जिससे बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई दोनो की भिड़ंत में दोनो घायल हो गए। परिजनों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share