उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गाँव के समीप ई-रिक्से ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दिया। जिससे पति-पत्नी दोनो घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनो उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के नया नगर निवासी अशद उल्ला अपनी 40 वर्षीय पत्नी ताहेरा बेगम को बाइक पर सवार कर फतेहपुर जनपद रिस्तेदारी में आया था। जब उसकी बाइक खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गाँव के समीप पहुंची तभी ई-रिक्सा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पत्नी गम्भीर रूप से व पति मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By