G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गाँव में एक युवक ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बक्सपुर गाँव निवासी प्यारे लाल का 25 वर्षीय पुत्र हिमांशू ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने हिमांशू के शव को फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share