G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गाँव में बृद्ध ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीघ गाँव निवासी स्व. जंगबहादुर का 64 वर्षीय पुत्र बलराम ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो सभी का रोरोकर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र शिव प्रताप ने बताया कि पिता जी कुष्ट रोग से ग्रसित थे। उन्होंने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share