G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की पुलिस लाइन में आज पुलिस व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के द्वारा जनपद के व्यापार मंडल/व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी मे क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों को पूर्व में आयोजित गोष्ठी में बताई गई समस्याओं निस्तारण के संबंध में जानकारी दी गयी। व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया एवं व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा दिये गए ज्ञापन को लेकर आवश्यक कार्यवाही का अश्वासन दिया गया।

By

Share
Share