G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बेला मोड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमरावां गाँव निवासी धर्म राज का 25 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र कुमार बाइक पर सवार होकर हथगांम थाना क्षेत्र के मकदूमपुर खुर्द गाँव अपने बहनोई अखिलेश के घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के बेला मोड के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से धीरेन्द्र कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share