G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गुल्ला का पुरवा पूरे अगन मजरे मथइयापुर गाँव मे बीती रात सन्दिग्ध अवस्था मे होमगार्ड की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुल्ला का पुरवा पूरे अगन मजरे मथइयापुर गाँव निवासी स्व.सरजू प्रसाद का 53 वर्षीय पुत्र कुबेर सिंह की बीती रात सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र राम बाबू और भतीजे बाबू सिंह ने बताया कि मृतक होमगार्ड के पद पर नौकरी करते थे। बीती शाम डियूटी से घर आये तो खाना खाने के बाद लेटने जा रहे थे। तभी अचानक घबराहट हुई और मौत हो गई।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share