उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे आज सुबह एक महिला का शव बहता दिखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुरुवल गांव में यमुना किनारे आज सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव बहते दिखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जा पहुंची तो देखा जहां शव को कफन से लपेटा गया था शव सड़ चुका था। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि शव को प्रवाहित किया गया था। परंतु पुलिस ने स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष जेपी शाही ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव प्रवाहित किया हुआ है। कफन में लपेटा था फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By