उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मेडी बाबा मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के हैदर मऊ गाँव निवासी ज्ञान बाबू का 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बाइक पर सवार होकर असोथर से अपने गाँव जा रहा था। तभी उसके मोबाइल पर थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर उसकी ससुराल से फोन आ गया।

तो वह ससुराल के लिए निकल गया। जब उसकी बाइक थरियांव थाने के मेडी बाबा मोड के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार रोहित घायल हो गया तो घटना की सुचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सुचना पर पहुंची एम्बुलेन्स इलाज के लिए उसको जिला असप्ताल लेकर पहुँची। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share