उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के गढ़ौली कुशुम्भी गाँव में किशोरी अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गयी। घायल अवस्था में परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़ौली कुशुम्भी गाँव निवासी रमेश की 13 वर्षीय पुत्री नेहा आज दोपहर में अपने घर की छत पर मिर्चा सूखने के लिए फैलाने गई थी।

तभी वह छत से गिरकर घायल हो गई परिजनों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते हो मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था में किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share