G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गाँव के समीप खेत मे काम करते समय ज़हरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गाँव निवासी गोपाल सिंह का 37 वर्षीय पुत्र कामता सिंह गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गया था। तभी उसको खेत मे काम करते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिएअस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई तो परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मौसेरे भाई छवि नाथ ने बताया भाई खेत में काम कर रहे थे। तभी किसी ज़हरीले कीड़े ने उनको काट लिया हम लोग उनको इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर जब से घर पहुंची है तब से उनकी पत्नी किरन देवी तीनो लड़कियों और एक लड़के का रोरोकर हाल बेहाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share