G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में मिले महिला के शव की शिनाख्त के बाद घटना का पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी की देखरेख में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने सूचना पर दिनांक 7 फरवरी को अज्ञात शव कुएं से बरामद किया था। जिसमे एक आरोपी को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आलमतारा मजरे हसनपुर कसार गांव निवासी कुमारी केतकी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री भज्जी पासवान उर्फ राजपाल ने घरेलू कलह से तंग आकर घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना को छिपनेंके उद्देश से उसके शव को कुँए में डाल दिया गया। वही थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों की मिली सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से कुंए से शव को निकालकर शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया था। घटना के खुलासे में गठित टीम के माध्यम से सफल खुलासा किया गया है। और हत्या में प्रयुक्त रस्सी,चटाई,चादर,चाकू, फांसी लगाने हेतु उपयोग में लाई गई साड़ी के टुकड़े ,कथरी, ईंट के टुकड़े बोरी में भरकर शव को कुएं में फेंकने में उपयोग किया गया था। तथा इन्होंने बताया कि मृतका केतकी के द्वारा लड़कों से बातचीत को लेकर पिता व भाई के द्वारा डांट फटकार व प्रताड़ित से क्षुब्ध होकर दिनांक 10 फरवरी 2024 को फांसी लगा लिया था। जिसे शव को छिपाने के लिए दो दिन तक घर में रखा था। इसके बाद 12 फरवरी को शव को कथरी में लपेटकर गांव के ज्ञान सिंह के खेत में बने पुराने कुएं में शव को एक बोरे में भरकर कमर में ईंट बांधकर छिपाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया था।जिसे आला कत्ल सहित खुलासा कर एक आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share