उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग एनएच 2 ग्रीम वैली के समीप बाइक सवार की टक्कर से एक बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गाँव निवासी राम दास का 35 वर्षीय पुत्र लाला बाइक पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी राम दास ऊमा देवी व 7 वर्षीय पुत्र धीरू और 1 वर्षीय पुत्र सुरजीत को सवार कर मलवा थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गाँव अपनी ननिहाल निमंत्रण में गया था।

आज वहाँ से वापस आ रहा था तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग एनएच 2 ग्रीम वैली के समीप दूसरी बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक चालक लाला उसकी पत्नी ऊमा देवी, पुत्र धीरू व सुरजीत चारो घायल हो गए।

घटना की सुचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share