G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कधिया गाँव मे एक नव विवाहित की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कधिया गांव निवासी मोनू उर्फ रावेंद्र की 22 वर्षीय पत्नी पारुल उर्फ कौशकी की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ललौली थाना क्षेत्र के थवई गाँव निवासी वीर सिंह के पुत्र कपिल सिंह मृतिका के भाई ने बताया हम लोगो ने अपनी बहन कौशकी उर्फ पारुल की शादी कधिया गाँव निवासी शिव शंकर के पुत्र रावेंद्र उर्फ मोनू के साथ 21 मार्च 2023 को हिन्दू रीति रिवाज व दान दहेज के साथ किया था। शादी के बाद उसके ससुराली जन 2 लाख रुपए की मांग किया करते थे। माँग पूरी न होने पर उसको जलती हुई सिगरेट से जलाते हुए बहन को प्रताडित किया करते थे। बहन ससुराल नही जाया करती थी। जिसका समझौता एक सप्ताह पूर्व महिला थाने में होने के बाद बहन ससुराल गई थी। उसके बाद वहाँ मारपीट कर उसकी हत्या कर दिया है। बहन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद है। यहाँ से जाने के बाद बहन के पति रावेंद्र, ससुर शिव शंकर, नंद तन्नू, जेठ शोनु, चार लोगों के खिलाफ कार्यवाई करेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share