G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गाँव मे पैदल जा रहे बृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से बृद्ध घायल हो गया।घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के संवत गाँव निवासी स्व. बद्री रैदास का 60 वर्षीय पुत्र मैकू रैदास बीती रात घर के समीप किसी काम से पैदल निकल था।

तभी उसको तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से मैकू घायल हो गया जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई। परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share