G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता बी आर सी परिसर में ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय कार्यशाला का यूनिसेफ द्वारा स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजेल्स की सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु सुगमकर्ताओं का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल की अध्यक्षता में हुई किया गया। और डॉ०विवेक शुक्ला,जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) के मार्गदर्शन में संदर्भदाता प्रदीप कुमार वर्मा व इला सिंह के द्वारा सुगमकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्व प्रथम प्रार्थना व प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। संदर्भदाता द्वारा मीना गीत, मीना मंच का गठन व माहवारी प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज में लिंग भेद को मिटाने हेतुअनेक प्रेरणादायक वीडियो और माहवारी प्रबंधन आधारित फिल्म पहेली की सहेली स्क्रीन के माध्यम से दिखाई गई। लीडरशिप का विकास करने व पावर एंजिल्स के सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई। आधा फुल कॉमिक बुक के पत्र किट्टी, अदरक, और तारा के माध्यम से वर्तमान बाल समस्याओं व उनके समाधान हेतु विस्तार से चर्चा की गई। जीवन कौशल की दक्षताओं, सेल्फ एस्टीम, आई कैन डू , लीव इट जैसी महत्वपूर्ण विषयो को सुगमकर्ताओं को बताया गया। तनाव प्रबंधन, भावना प्रबंधन जैसे-क्रोध को गतिविधियो द्वारा समझाया गया। मीना मंच में शामिल की गई नई एक्टिविटी बुक – प्रगति के पंख के 12 सत्रों से सुगमकर्ताओं को परिचित कराया गया। कार्यशाला का सुपरविजन प्रकाश अम्बेडकर, यूनिसेफ समन्वयक एवं खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यशाला में सभी उच्च प्राथमिक , कंपोजिट विद्यालयों और केजीबीवी के 59 सुगमकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share