G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा एनएच 2 पर रोड पार कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सतखरा गाँव निवासी स्व. राम नजर दुबे का 28 वर्षीय पुत्र अजय त्रिवेदी अपने परिवार सहित कई वर्षों से ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे में किराए के मकान में निवास कर रहा है। और मलवा थाना क्षेत्र के सौरा में स्थित प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में काम करता है। वह बीती शाम किसी काम से सौरा एनएच 2 पर पैदल रोड़ पार कर रहा था। उसी समय बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया बाइक की टक्कर से अजय गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेन्स इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। आज उसके परिजन उसका इलाज कराने कही और लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share