G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर एक युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदपुर उसरैना गाँव निवासी देश दीपक का 35 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध कुमार को थरियांव के समीप एनएच 2 पर अज्ञात वाहन टक्कर मरते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे मे लेकर शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करावा कर शव परिजनों को सौप दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share