G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर मजरे शमशेदपुर गाँव के समीप बीती शाम दो बाइको की आपस मे भिड़त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार कुल चार लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आदमपुर मजरे शमशेदपुर गाँव निवासी हरिलाल का 25 वर्षीय पुत्र सभाजीत व गाँव निवासी प्रेम शंकर का 21 वर्षीय पुत्र रमाकांत और उसी गाँव के अशोक का 17 वर्षीय पुत्र बउवन तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर कही किसी काम से जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक गाँव के बाहर निकली तभी सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार कुल चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर ने दूसरी बाइक सवार युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर रेफर दिया। वही बाकी एक बाइक सवार तीनो घायलो को भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share