G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के बकोली गाँव मे परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर नव युवक ने घर मे रखी दावा ज़्यादा तादाद में खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।परिजनों को जानकारी हुई तो अचेत अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बकोली गाँव निवासी स्व. काली चरन का 19 वर्षीय पुत्र शोनु को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। जिससे वह क्षुब्ध हो गया और घर मे रखी हुई दावा को ज़्यादा तादाद में खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

दवा का जब असर हुआ तब परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स की दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स नव युवक को अचेत अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share