G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव मोड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानजारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालीपुर गाँव निवासी स्व. मोती लाल का 46 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह पटेल स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से घर से निकला था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 सनगाँव मोड पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए निकल गया।

वाहन की टक्कर स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक गाँव का पूर्व प्रधान था। मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी माधुरी और दोनो लड़को का रोरोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share