G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो के समीप बाइक सवार को दूसरी बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी राम औतार का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र मौर्या जो गाजीपुर में gio कम्पनी में जेपीएम के पद पर तैनात है।

आज वह बाइक पर सवार होकर गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो गया था। जब उसकी बाइक इन्द्रो के समीप पहुँची तभी दूसरी बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से महेंद्र की बाइक गिर गई और वह घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महेंद्र को घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share