G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जाहनाबाद थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गाँव निवासी इंद्र जीत का 20 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित पेट्राल पम्प से डीजल लेने गया था।

जब वह पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई तो मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घटना के बारे में अस्पताल पहुंचे रोहित के मामा राजेश कुमार ने बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share