G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के दीमंगलपुर गाँव में एक बृद्ध घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दीमंगलपुर गाँव निवासी सुन्दर लोधी का 65 वर्षीय पुत्र शिव दास ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब शिव दास को फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share