G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ले में एक अनियंत्रित कार ने युवक को टक्कर मार दिया। कार की टक्कर से युवक घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए परिजन अस्पताल लेकर गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर नई बस्ती निवासी 40 वर्षीय महताब अपनी पत्नी के साथ सब्जी लेकर पैदल घर जा रहा था। उसी समय कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली पुरवा में अनियंत्रित कार UP 32 FW 8117 युवक को टक्कर मरते हुए कार सवार मो० हबीब के खाली पड़े प्लाट की बाउंड्री वाल तोड़कर अंदर घुश गई। कार की टक्कर से घायल युवक को घायल अवस्था मे इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादशे में कार चालक व एक और युवक बाल बाल बच गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share