उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के कस्बा के समीप बीती देर शाम सफारी में बैठे अधेड़ को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के मुहल्ला तेहीपारा वार्ड नं. 5 निवासी रूद्रदत्त पांडेय का 45 वर्षीय पुत्र संजय कुमार पांडेय बीती शाम कस्बे के समीप सफारी में बैठा था। जैसे ही उसने मसाला थूकने के लिए गेट खोला इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रैक्टर ने दरवाजे में टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!