G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में स्थित भैसापुर मंदिर के समीप 7 आज सुबह मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भैसापुर मंदिर के समीप स्थित पीपल के पेड़ में मधुमक्खियो का छत्ता लगा है। आज सुबह कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पूजा-अर्चना कर रही थी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे रामलखन, अमर सिंह, अनुज, शिवम व शारदा जख्मी हो गए। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share