G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे में दुकान जा रहे बालक को बाइक सवार ने टककर मार दिया। जिससे बालक घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम बाबू का 6 वर्षीय पुत्र शिवम आज सुबह अपनी माँ से पैसा लेकर घर के समीप स्थित दुकान से सामान लेने जा रहा था।

तभी रास्ते से निकले बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से शिवम का एक पैर फैक्चर हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर बालक का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share