उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के समीप नेशनल हाईवे 2 में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव बरामद करते हुए शिनाख्त का प्रयास करते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस के अनुसार किसी वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हुई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। वही दूसरी ओर हथगाम थाना क्षेत्र के सरांय इदरीस चैकी चैराहा के समीप नहर में बह रहे एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसकी भी शिनाख्त का प्रयास पुलिस करती रही। पहचान नहीं हो सकी है तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share