G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाहनबाद थाना क्षेत्र के जैनाबाद चटिया व खजुरिया गाँव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के पाण्डेपुर गाँव निवासी स्व. जगत सिंह का 24 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह बीती शाम साइकिल पर सवार होकर जाहनबाद एक शादी समारोह में सामिल होने जा रहा था। जब वह जैनाबाद चटिया व खजुरिया गाँव के बीच पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share