उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर ई-रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दो लोग घायल हो गये घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहार गाँव निवासी पुतान सिंह की 40 वर्षीय पत्नी कल्ली देवी और बाँदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरा हरि गाँव निवासी उदय सिंह का 40 वर्षीय पुत्र कल्लू ई-रिक्से पर सवार होकर थाना क्षेत्र के चौडगरा जा रहे थे। जब रिक्सा चौडगरा के समीप नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार कल्ली देवी और कल्लू दोनो घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!