उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में युवक ने परिजनों से झगड़ा कर डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी इंद्रपाल का 23 वर्षीय पुत्र आकाश ने किसी बात को लेकर घर वालो से झगड़ा करने के बाद डाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share