उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लोक निर्माण विभाग एवं राज्य सेतु निगम की 97 सड़को का मुख्य अतिथि मंत्री लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 सरकार जितिन प्रसाद सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार, साध्वी निरंजन ज्योति, अध्यक्ष जिला पंचायत अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की मौजूदगी में 69260.05 लाख की परियोजना का कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। जिसमे 47 सड़के एवं 02 सेतु, लम्बाई–173.86 किमी, लागत रु0 23494.83 लाख का लोकार्पण एवं 47 सड़के, 01 सेतु, लम्बाई –272.968 किमी, लागत रु0 45765.22 लाख की परियोजनाये सम्मिलित है। मंत्री ने गांधी मैदान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया, उसके बाद शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ सरकार चुनी है, उसी उम्मीद एवं विश्वास के साथ जनपद में परियोजनाओ का शिलान्यास/लोकार्पण करके नागरिकों के दिलो में खरा उतर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी जो कहते है वह करके दिखाते है। हमारी सरकार सिर्फ हवाई घोषणा नहीं करती है बल्कि जो घोषणा करती है उस कार्य को धरातल में उतारकर विकास कार्यों को पूरा भी करती है। उन्होंने मंच से कहा कि गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य (लगभग–33 कि0मी0, लागत लगभग रु0–90 करोड़) की स्वीकृत हो गई है, जिसकी सभी कागजी कार्यवाई पूरी करते हुए 03 मार्च 2024 से कार्य शुरू किया जायेगा।
वही सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने देश, प्रदेश के साथ में जनपद का चौमुखी विकास हो रहा है। जनपद में हर क्षेत्र में विकास किया गया है चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, मूल भूत सुविधाओ को सुदृढ़ करने पर कार्य किया जा रहा है। जनपद में लगभग रू0 700 करोड़ की लागत से सीवर लाइन के कार्य की स्वीकृत हो चुकी है जिसका कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा जैसे हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए धमनियों को स्वास्थ्य रखना है वैसे ही विकास के लिए सड़क का होना अति अवशायक है। कार्यक्रम में विधायक जहानाबाद, खागा, अयाह शाह, बिंदकी ने भी अपने विचार व्यक्त कर, के साथ ही अपने अपने विधानसभा में मार्गो/सेतुवो की मांग रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं नागरिकों का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष खागा गीता सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिंदकी राधा साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत धाता रेखा सरोज, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, उदय लोधी, योगेन्द्र सिंह, शिवप्रताप सिंह, नीरज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मधुराज विश्वकर्मा, सेक्टर, मंडल, बूथ लेबल के पदाधिकारी सहित मुख्य अभियंता लो0नि0वि0 प्रयागराज विजय कनौजिया,अधीक्षण अभियन्ता एन0के0 यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित मिश्रा, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड–2 अरविंद कुमार, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड अनिल कुमार सील, दोनो खंडों के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
