उत्तर प्रदेश रायबरेली जनपद के तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता आमीन पठान का जन्मदिन कांग्रेस पार्टी के जिलाअध्यक्ष पंकज तिवारी जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव वा पार्टी पदाधिकारियों ने धूम धाम से केक काटकर मनाया व पठान को जन्मदिन की शुभकामनाएं वा मुबारकबाद दी , वा सांसद प्रतिनिधि के एल शर्मा ने फोन पर पठान को शुभकामनाएं दी। आपको बता दे रायबरेली जनपद के कांग्रेस पार्टी के नेता आमीन पठान कांग्रेस समर्पित नेता है, माना जाता है पठान गांधी परिवार के बेहद करीबी भी है, आमीन पठान की राजनीतिक शुरुआत छात्र संगठन NSUI के शहर अध्यक्ष पद से हुई फिर पठान छात्र संगठन के जिलाअध्यक्ष मनोनित हुए, प्रदेश महासचिव छात्र संगठन भी रहे फिर पठान ने युवा कांग्रेस सदर विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव लडा जिसमे आमीन भारी बहुमत से विजयी हुए युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रहे भारतीय एकता सदभावना मिशन के जिलाध्यक्ष रहे , सुल्तानपुर नगर पालिका चुनाव के प्रभारी रहे,अब भारतीय एकता सदभावना मिशन के राष्ट्रीय महासचिव है।

आमीन का रायबरेली की जनता से एक करीबी रिश्ता है वे हमेशा जनता के सुख दुख में खड़े रहते है , पठान हमेशा पार्टी के सभी कार्यक्रमों में तन मन जन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते है, आज कांग्रेस नेता आमीन पठान का जन्मदिन भी सभी कांग्रेसियों ने मिलकर मनाया जिसमे मुख्य रूप से पंकज तिवारी विजय शंकर अग्निहोत्री निर्मल शुक्ला राजकुमार दीक्षित ,पंकज सोनकर मृत्युंजय शुक्ला , धीरज श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, महेश्वर सिंह, आशीष दिवेदी,कमल सिंह चौहान,अतुल शर्मा,आशुतोष सिंह,अशरफ खान,अखिलेश मिश्रा,सुनील कुमार,भूपेंद्र सिंह रमेश मिश्रा आदि साथियों ने जन्मदिन पर केक काटकर शुभकामनाएं दी।

By

Share
Share
error: Content is protected !!