उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोराई गाँव की मोड पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे बाइक पर सवार दोनो लोग घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोराई गाँव निवासी कृष्ण कुमार अवस्थी का 20 वर्षीय पुत्र आदर्श अवस्थी व गाँव निवासी पप्पू का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक दोनो हम उम्र बीती शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से गये थे।


जब वहां से वापस घर लौट रहे थे तभी कोराई गाँव की मोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनो बाइक सवार युवक घायल हो गए परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे तभी परिजन घायलो कही और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!