G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गाँव मे घर के अंदर खेल रहा मासूम खौलते दूध के भगौने पर गिरकर गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसको परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुनीर गाँव निवासी अरविंद का 1 वर्ष 6 माह का पुत्र निखिल आज सुबह अपने घर मे खेल रहा था। समीप ही चूल्हे पर चढ़ा दूध खौल रहा था खेलते खेलते मासूम गिर गया। और उसका हाथ दूध के भगौने पर पड़ गया खौलते दूध का भगौना मासूम के ऊपर पलट गया। जिससे मासूम गम्भीर रूप से झुलस गया तुरन्त परिजनों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share