G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कानपुर गाँव के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मनकापुर राम किशुन का 35 वर्षीय पुत्र लल्लू बाइक पर सवार होकर कही किसी काम से जा रहा था जब वह थाना क्षेत्र के कानपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें लल्लू घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी परिजन उसको कही और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share