उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के करवापुर गाँव मे घर की छत पर खेल रही बालिका नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करवापुर गाँव निवासी पवन सिंह का 6 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी आज सुबह अपने घर की छत पर खेल रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। तुरन्त परिजन घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
