G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के कमलापुर चैराहे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा किसान घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरौंहाँ गाँव निवासी राम प्रकाश का 25 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार बीती शाम पैदल गाँव के समीप स्थित अपने खेत गया था।

जब वापस घर लौट रहा था तभी थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के कमलापुर चैराहे के समीप चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुवा स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घटना के बारे में घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई सुग्रीव कुमार ने बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share