उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में बेमौसम हो रही बारिश के चलते एक मकान गिर गया। जिससे मकान के अंदर सो रहे तीन लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खदरहा मोहल्ला निवासी सत्यनारायण सिंह का घर बेमौसम हुई बारिश के चलते बीती रात लगभग 11 बजे भरभरा कर गिर गया। जिसमे गृहस्वामी 80 वर्षीय सत्यनारायण सिंह और उनकी 75 वर्षीय पत्नी रूपरानी और 45 वर्षीय बहू पार्वती मलवे में दब गई।
मकान गिरने की आवाज से ग्रामीण जाग गए। मकान गिरने की घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मलवे से बाहर निकला कर अस्पताल पहुँचाया। जहाँ गृहस्वामी सत्यनारायण व उसकी पत्नी रूपरानी को डॉक्टर ने इलाज कर घर भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बहु पार्वती को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। बहु की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जिसका शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही भांजे विक्रम सिंह ने बताया घटना की सूचना देने के बाद भी कोई प्रशासनिक ज़िम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। गांव वालों से फोन कर कानूनगो ने सूचना प्राप्त की है। वही कानूनगो रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि रात में कोठरी गिरी थी। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंच कर हाल जान कर मौका मुआयना किया और हर संभव मदद दिलाने की बात कही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
